देश की खबरें | हमास ने इजरायल के लिये कोई विकल्प नहीं छोड़ा : गाजा में हवाई हमलों पर इजराइली राजदूत ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजा पट्टी में इजराइली हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने के कुछ घंटों बाद, भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने मंगलवार को कहा कि हमास ने उनके देश के पास सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने के अलावा “कोई विकल्प नहीं छोड़ा”।

नयी दिल्ली, 18 मार्च गाजा पट्टी में इजराइली हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने के कुछ घंटों बाद, भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने मंगलवार को कहा कि हमास ने उनके देश के पास सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने के अलावा “कोई विकल्प नहीं छोड़ा”।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के अनुसार, इजराइल ने मंगलवार को तड़के गाजा पट्टी पर कई हवाई हमले किये और कहा कि जनवरी में संघर्षविराम लागू होने के बाद से यह इस क्षेत्र में हमास के ठिकानों पर सबसे बड़ा हमला है।

एपी ने गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि हमलों में 400 से अधिक लोग मारे गए और 500 से अधिक घायल हुए।

अजार ने कहा कि हमास द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमले के दौरान बंधक बनाए गए 59 शेष लोगों को रिहा करने से इनकार करने तथा संघर्षविराम के अमेरिकी प्रस्ताव को अस्वीकार करने के कारण हमास को ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, “हमास जो हासिल करना चाहता है, वह है इजराइल का पूर्ण आत्मसमर्पण... ऐसा नहीं होने जा रहा है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हमास के कब्जे में रहने वाले लोगों को नुकसान पहुंचाया गया तो उसे “बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी”।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर