एजेंसी न्यूज

फ्रांस में निजी क्षेत्र के आधे कर्मचारी हुए बेरोजगार: मंत्री

क्षतिपूर्ति का लाभ दिया जा रहा है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

फ्रांस में निजी क्षेत्र के आधे कर्मचारी हुए बेरोजगार: मंत्री

हालांकि, बेरोजगार हुये इन कर्मचारियों को संकट के इस दौर में सरकार की ओर से

क्षतिपूर्ति का लाभ दिया जा रहा है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

फ्रांस के श्रम मंत्री मुरिएल पेनिकॉड ने बीएफएम टेलीविजन से कहा, ‘‘फ्रांस में आज की तारीख में एक करोड से अधिक कर्मचारियों को उनका वेतन सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि करीब 8 लाख 20 हजर नियोक्ताओं, या फिर यों कह सकते हैं कि प्रत्येक दस में से छह से अधिक ने सरकार के सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आवेदन किया है। इस कार्यक्रम के तहत कारोबार में कमी की वजह से अस्थायी तौर पर काम से हटाये गये कर्मचारियों को उनके शुद्ध वेतन का 84 प्रतिशत तक सहायता उपलब्ध कराई जाता है। यह संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रां ने जब 17 मार्च को सामान्यत: कारोबार बंद रखने और देश में लोगों को घरों पर ही रहने का आदेश लागू किया था । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी कंपनी को दिवालिया होने के जोखिम पर नहीं छोड़ा जायेगा। राष्ट्रपति मैक्रों की सरकार ने पिछले सप्ताह ही आर्थिक राहत पैकेज को बढ़ाकर 110 अरब यूरो कर दिया।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).