विदेश की खबरें | टेक्सास सीमा पर जुटे हैती के शरणार्थी, अमेरिका की वापस भेजने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेक्सिको की सीमा पार करने के बाद हजारों लोग शनिवार को टेक्सास सीमा पर स्थित डेल रियो शहर में डटे रहे। वे पानी, भोजन और डायपर खरीदने के लिए शनिवार दोपहर को फिर से मेक्सिको गए और वापस आ गए।

मेक्सिको की सीमा पार करने के बाद हजारों लोग शनिवार को टेक्सास सीमा पर स्थित डेल रियो शहर में डटे रहे। वे पानी, भोजन और डायपर खरीदने के लिए शनिवार दोपहर को फिर से मेक्सिको गए और वापस आ गए।

हैती के 32 वर्षीय जूनियर जीन ने कहा, ‘‘हम एक बेहतर जिंदगी की तलाश कर रहे हैं।’’

गृह सुरक्षा विभाग ने शनिवार को कहा कि उसने शिविर से करीब 2,000 शरणार्थियों को अमेरिका से वापस भेजने के लिए शुक्रवार को अन्य स्थानों पर पहुंचाया। उसने एक बयान में यह भी कहा कि सोमवार सुबह तक इलाके में 400 एजेंट और अधिकारी मौजूद होंगे तथा अगर जरूरत पड़ी तो और एजेंट भेजे जाएंगे।

डेल रियो में अचानक हैती के नागरिकों के पहुंचने के बाद यह घोषणा की गयी।

अमेरिका के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका एक दिन में पांच से आठ उड़ानों पर शरणार्थियों को देश से बाहर भेजेगा। ये उड़ानें रविवार से शुरू होंगी जबकि एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हर किसी की कोविड-19 के लिए जांच की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान की संख्या इस पर निर्भर करेगी कि हैती कितने लोगों को वापस बुलाना चाहता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now