एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र में शुक्रवार रात को कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात को हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह मौसम में कुछ ठंढक रही । शुक्रवार की रात को प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी और तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हुई । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | मप्र में शुक्रवार रात को कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि

भोपाल, 20 मार्च मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात को हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह मौसम में कुछ ठंढक रही । शुक्रवार की रात को प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी और तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हुई । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

भारत मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के अनुसार शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई है ।

विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि रायसेन और भोपाल में क्रमश: 13.2 मिलीमीटर और 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, उज्जैन और बुरहानपुर समेत 16 जिलों में पिछले 24 घंटों में ओलावृष्टि के साथ आंधी भी आयी ।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान बालाघाट जिले के मलाजखंड में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि गर्मियों की शुरुआत की बाद यह दूसरा मौका है जब राज्य में बारिश, तूफान और ओलावृष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).