देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर को ओलावृष्टि हुई, जबकि अलग-अलग इलाकों में बारिश की वजह से गर्मी से कुछ राहत भी मिली।
नयी दिल्ली, चार मई दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर को ओलावृष्टि हुई, जबकि अलग-अलग इलाकों में बारिश की वजह से गर्मी से कुछ राहत भी मिली।
रोहिणी, पीतमपुरा और पश्चिम विहार के निवासियों ने दोपहर दो बजे के करीब ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की सूचना दी।
इससे पहले सुबह में भारत मौसमविज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली में धूलभरी आंधी, गरज के साथ बारिश होने या ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था।
बाद में इस चेतावनी को ‘ऑरेंज’ श्रेणी में तब्दील कर दिया गया था।
दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक था।
आईएमडी ने कहा था कि पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप, अगले तीन दिनों के लिए राजधानी में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)