देश की खबरें | हरियाणा के फरीदाबाद में जिम संचालक की पीट-पीटकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फरीदाबाद के एक गांव में रविवार देर रात युवकों ने एक जिम संचालक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
फरीदाबाद, 16 सितंबर फरीदाबाद के एक गांव में रविवार देर रात युवकों ने एक जिम संचालक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति को बचाने आए उसके दो भतीजे भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमले के पीछे पैसे के लेन देन का विवाद है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में फरीदाबाद के सेंट्रल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सेक्टर 15ए स्थित अजरौंदा गांव निवासी राजू शर्मा उर्फ राजेश शर्मा (44) के रूप में हुई है।
शिवम की शिकायत के अनुसार, उसके चाचा का गांव के ही कल्लू पंडित से पैसों का लेन-देन था। उन्होंने बताया कि देर शाम कल्लू पंडित का गांव के बाहर उसके चाचा से झगड़ा हुआ और देर रात उसके चाचा पर हमला किया गया।
जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कृष्ण गोपाल ने कहा कि भारत न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

