एजेंसी न्यूज

IPL 2023: गुवाहाटी पहली बार करेगा आईपीएल मैचों की मेजबानी

गुवाहाटी अप्रैल 2023 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों की मेजबानी करेगा क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के दो घरेलू मैचों की मेजबानी पूर्वोत्तर के इस शहर को सौंपी।

IPL 2023: गुवाहाटी पहली बार करेगा आईपीएल मैचों की मेजबानी
Barsapara Stadium in Guwahati

गुवाहाटी, 17 फरवरी गुवाहाटी अप्रैल 2023 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों की मेजबानी करेगा क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के दो घरेलू मैचों की मेजबानी पूर्वोत्तर के इस शहर को सौंपी. यह भी पढ़ें: आईपीएल का शेड्यूल जारी, 31 मार्च को खेला जाएगा मौजूदा चैम्पियन गुजरात टाइटंस और सीएसके के बीच पहला मुकाबला

असम क्रिकेट संघ (एसीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतम महानता ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी जबकि दूसरे मैच में उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा.

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हमें यह घोषणा कर खुशी हो रही है कि गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम पांच अप्रैल और आठ अप्रैल 2023 को टाटा आईपीएल के दो मैचों की मेजबानी करेगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का घरेलू स्थल होगा.’’

राजस्थान रॉयल्स की टीम बचे हुए घरेलू मैच जयपुर में खेलेगी. गुवाहाटी को 2020 में अप्रैल में राजस्थान रॉयल्स के दो मैच दिये गये थे लेकन कोविड-19 महामारी के कारण और फिर पांबदियों के चलते इन्हें रद्द करना पड़ा था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2023 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).