एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुवाहाटी : इमारत की पार्किंग में लगी आग, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुवाहाटी में एक व्यावसायिक इमारत की पार्किंग में शनिवार को आग लग गई, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुवाहाटी : इमारत की पार्किंग में लगी आग, कई वाहन क्षतिग्रस्त

गुवाहाटी, 11 फरवरी गुवाहाटी में एक व्यावसायिक इमारत की पार्किंग में शनिवार को आग लग गई, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आग क्रिश्चियन बस्ती की सिल्वर स्क्वायर इमारत में पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे लगी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “हमारी टीम और दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं तथा आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।”

इमारत को तुरंत खाली करा लिया गया। इमारत में स्थानीय टेलीविजन चैनल का कार्यालय भी है। इमारत में आग लग जाने के कारण कई घंटों तक चैनल का सीधा प्रसारण बाधित रहा।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक, पार्किंग क्षेत्र में एक पुराने वाहन की मरम्मत के दौरान गैस कटर का उपयोग करने से आग लगने का संदेह है।

उन्होंने बताया, “एक वाहन पूरी तरह से जल गया और कई अन्य वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की फिलहाल सूचना नहीं है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).