देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में टेंपो से 8.42 लाख रुपये का गुटखा जब्त, चालक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक टेंपो से 8.42 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 26 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक टेंपो से 8.42 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
टेंपो को मंगलवार शाम भिवंडी इलाके में अरावली पुलिस चौकी के सामने देखा गया।
भोईवाड़ा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को वाहन की जांच के दौरान उसमें ले जाया जा रहा गुटखा मिला।
पुलिस ने गुटखा और वाहन दोनों ही जब्त कर लिए।
अधिकारियों ने बताया कि 39 वर्षीय टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि यह सामान गाबीबी नगर निवासी एक व्यक्ति ने मंगवाया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बुधवार को संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

