विदेश की खबरें | गुतारेस ने अफगानिस्तान में संरा मुख्य परिसर पर हमले की कड़ी निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अफगानिस्तान के हेरात में संयुक्त राष्ट्र के मुख्य परिसर पर हमले की कड़ी निंदा की और कहा विश्व संगठन के कर्मियों तथा परिसरों पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निषिद्ध हैं तथा इन्हें युद्ध अपराध माना जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र, 31 जुलाई संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अफगानिस्तान के हेरात में संयुक्त राष्ट्र के मुख्य परिसर पर हमले की कड़ी निंदा की और कहा विश्व संगठन के कर्मियों तथा परिसरों पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निषिद्ध हैं तथा इन्हें युद्ध अपराध माना जा सकता है।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) के अनुसार, हेरात में संयुक्त राष्ट्र का मुख्य परिसर शुक्रवार को ‘‘सरकार विरोधी तत्वों’’ की गोलीबारी की चपेट में आ गया और उसके एक गार्ड की मौत हो गई।

महासचिव के प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘महासचिव अफगानिस्तान के हेरात में संयुक्त राष्ट्र के परिसर पर हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमले में अफगान सुरक्षा बल के एक गार्ड की मौत हो गयी अन्य अधिकारियों को चोटें आयी हैं।’’

गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों और परिसरों के खिलाफ हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निषिद्ध हैं तथा इन्हें युद्ध अपराध के समान माना जा सकता है। शोक संतप्त परिवार के प्रति दुख जताते हुए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए गुतारेस ने अफगानिस्तान की सरकार और लोगों को शांति एवं स्थिरता हासिल करने के प्रयासों में सहयोग देने की संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दोहराया।

यूएनएएमए ने कहा कि हेरात में इस परिसर के आसपास के इलाके में शुक्रवार को तालिबान और सरकारी बलों के बीच लड़ाई हुई।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के अफगानिस्तान के विशेष प्रतिनिधि देबोरा लयॉन्स ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ यह हमला निंदनीय है और हम कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हैं। मृतक अधिकारी के परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान