एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम : घर में मिला महिला का शव, पति की तलाश शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 इलाके में स्थित एक फ्लैट में एक 23 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस मृतका के पति की तलाश कर रही है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुरुग्राम : घर में मिला महिला का शव, पति की तलाश शुरू

गुरुग्राम (हरियाणा), एक जनवरी गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 इलाके में स्थित एक फ्लैट में एक 23 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस मृतका के पति की तलाश कर रही है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला और उसका दो साल का बच्चा नजदीक ही बैठा रो रहा था।

पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। पुलिस को शक है कि महिला का पति हत्या करने के बाद फरार हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम को घर बंद मिला और जब दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि महिला खून से लथपथ थी और उसका बच्चा शव के पास बैठा रो रहा था।

पीड़िता लक्ष्मी रावत आगरा की मूल निवासी थीं और उसकी शादी गौरव शर्मा से हुई थी।

पुलिस ने कहा कि दोनों लगभग छह महीने पहले इस घर में रहने आए थे।

पुलिस को संदेह है कि हत्या एक दिन पहले हुई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) विकास कौशिक ने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं और महिला के लापता पति को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).