देश की खबरें | गुरूग्राम: महिला को होटल के कमरे में बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां दो लोगों ने एक महिला को एक होटल के कमरे में कथित रूप से बंधक बनाकर रखा और उनमें से एक ने उसके साथ मारपीट की और उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुरूग्राम (हरियाणा), 13 जुलाई यहां दो लोगों ने एक महिला को एक होटल के कमरे में कथित रूप से बंधक बनाकर रखा और उनमें से एक ने उसके साथ मारपीट की और उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल की महिला बेरोजगार थी और एक आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सेक्टर 46 में एक होटल में बुलाया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे दो दिनों तक बंदी बनाकर रखा गया और एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार करने की भी कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात महिला ने भागने की कोशिश की लेकिन उन दोनों ने उसे पकड़ लिया और उसे लेकर कार से होटल से भागने की कोशिश की लेकिन निकास द्वार पर पुलिस वैन को खड़ा कर देखकर वे घबरा गये।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी कार और महिला को पीछे छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया गया और एक अन्य फरार है।

उसने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\