देश की खबरें | गुरुग्राम:इंस्टाग्राम पर 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर महिला गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणियों वाला एक वीडियो अपलोड करने के आरोप में इंस्टाग्राम पर सक्रिय एक महिला ‘इनफ्लुएंसर’ को गिरफ्तार किया है। एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम,31 मई कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणियों वाला एक वीडियो अपलोड करने के आरोप में इंस्टाग्राम पर सक्रिय एक महिला ‘इनफ्लुएंसर’ को गिरफ्तार किया है। एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।
महिला ‘इनफ्लुएंसर’ की पहचान शर्मिष्ठा पनौली के रूप में हुई है, जो पुणे के विधि विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही है।
स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, पनौली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बॉलीवुड कलाकारों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शर्मिष्ठा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी, सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल किया गया और धमकी भरे संदेश भी भेजे गए। इसके बाद महिला ने वीडियो हटा लिया और माफी मांगी, लेकिन तब तक कोलकाता में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी थी।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उसे और उसके परिवार को कानूनी नोटिस भेजे गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जब वह अपने परिवार के साथ फरार हो गई, तो अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसके बाद शुक्रवार रात को पुलिस ने उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शर्मिष्ठा पनौली और उसके परिवार को कानूनी नोटिस थमाने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन वे लापता हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामला अदालत में रखा, जहां से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ और फिर शुक्रवार रात उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

