देश की खबरें | महिला सहकर्मी के यौन शोषण मामले में गुरुग्राम विश्वविद्यालय का प्राध्यापक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम विश्वविद्यालय के एक प्राध्यापक को महिला सहकर्मी का यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

गुरुग्राम, 17 जुलाई गुरुग्राम विश्वविद्यालय के एक प्राध्यापक को महिला सहकर्मी का यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के ‘फार्मास्युटिकल विंग’ का पूर्व डीन धीरेंद्र कौशिक फरार था, जिसके खिलाफ 29 अप्रैल को महिला सहायक प्राध्यापक का कथित तौर पर यौन शोषण करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली की कौशिक विश्वविद्यालय के परिसर में सोमवार की दोपहर को आने वाला है। यहां सेक्टर-51 में स्थित महिला पुलिस थाना की प्रभारी सुमन सूरा के नेतृत्व में एक दल वहां पहुंचा लेकिन तबतक प्राध्यापक निकल चुका था। हालांकि, बाद में कार से फरार होने के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध) विरेंदर विज ने कहा, ‘‘गुरुग्राम विश्वविद्यालय का पूर्व डीन धीरेंद्र कौशिक फरार था लेकिन हमारे दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शहर की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसने इसे खारिज कर दिया था। हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और उसे मंगलवार को शहर की अदालत में पेश किया जाएगा।’’

सहायक प्राध्यापक की शिकायत के मुताबिक, आरोपी जनवरी से ही उसके साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ कर रहा था।

शिकायत के अनुसार, कई मौकों पर आरोपी ने पीड़िता के साथ यौन शोषण का प्रयास किया। काम को लेकर उसे प्रताड़ित किया और छोटी-छोटी गलतियों पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

शिकायत के आधार पर 29 अप्रैल को महिला पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान