देश की खबरें | गुरुग्राम: टोल प्लाजा के कर्मियों को धमकी देने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद गैंगस्टर सूबे गुर्जर के तीन साथियों को घमरोज टोल प्लाजा के कर्मियों को बंदूक दिखाकर ठेका छोड़ देने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम (हरियाणा), आठ जुलाई जेल में बंद गैंगस्टर सूबे गुर्जर के तीन साथियों को घमरोज टोल प्लाजा के कर्मियों को बंदूक दिखाकर ठेका छोड़ देने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सोहना रोड टोल प्लाजा को कर्मी प्रदान करने वाले एक ठेकेदार ने शुक्रवार को भोंडसी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पिछली रात एक स्कॉर्पियो कार से पांच-सात लोग दोनाली बंदूक लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचे और उन्होंने सुबह तक जगह खाली करने की धमकी दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों ने ठेकेदार से कहा कि उनके लोग अगली सुबह प्लाजा को अपने हाथ में ले लेंगे और यदि उनकी मांग नहीं मानी गयी तो ठेकेदार अपनी मौत के लिए खुद ही जिम्मेदार होगा।

उन्होंने कहा कि भोंडसी थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया जिसके बाद थाना प्रभारी एवं अपराध शाखा (सोहना) की एक टीम बनायी गयी। टीम ने इस मामले में शुक्रवार देर रात तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने पाया कि प्राथमिक रूप से बोली गुरुग्राम के बार गुर्जर गांव के निवासी 31 वर्षीय विक्रम ने लगायी थी। गिरफ्तार अन्य दो आरोपी झज्जर जिले के राकेश (41) और निखिल (21) हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) विकास दहिया ने कहा, ‘‘शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने गैंगस्टर सूबे गुर्जर के निर्देश पर धमकी दी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विक्रम नामक व्यक्ति सूबे गुर्जर का करीबी है। उसे गुर्जर के साथी हरबीर ने यह काम सौंपा था। हरबीर हाल में जेल से जमानत पर छूटा था।’’

दहिया ने बताया कि विक्रम अपने साथियों-राकेश और निखिल के साथ टोल प्लाज पर गया था और उसने ठेकेदार को अपना ठेका छोड़ने तथा रंगदारी देने को भी कहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है तथा घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।’’

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए तीनों लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू