देश की खबरें | गुरुग्राम: महिला के प्रेमी ने उसके पति के सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में एक महिला के प्रेमी ने उसके पति के सिर पर पिस्तौल की बट से कथित तौर पर वार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, आठ अप्रैल गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में एक महिला के प्रेमी ने उसके पति के सिर पर पिस्तौल की बट से कथित तौर पर वार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आरोपी ने महिला के पति को मेरठ जैसी घटना दोहराने की भी धमकी दी।
मेरठ में पिछले महीने एक महिला और उसके प्रेमी ने उसके (महिला के) पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े कर उसे एक ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट भर दिया था।
पुलिस के अनुसार, जैसे ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे आरोपी प्रेमी और महिला वहां से फरार हो गए।
हरियाणा में झज्जर के खरमन गांव के कैब चालक मौसम द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मौसम ने पंजाब के मोगा की एक महिला से दो साल पहले शादी की थी।
मौसम ने अपनी शिकायत में कहा कि चूंकि उसका परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था, इसलिए दंपत्ति गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में रह रहे थे।
मौसम ने बताया, "सोमवार को रात की ड्यूटी के बाद जब मैं सुबह करीब छह बजे घर पहुंचा तो मुझे मेरी पत्नी कमरे में नहीं मिली। जब मैं छत पर गया तो देखा कि मेरी पत्नी मेरे गांव के ही रहने वाले नवीन के साथ थी।"
मौसम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, "जब मैंने टोका तो नवीन ने पिस्तौल निकाली और मेरे सिर पर तान दी। उसने पिस्तौल की बट से मेरे सिर पर भी वार किया। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने के बाद वे भाग गए।"
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

