देश की खबरें | भारी बारिश से थमा गुरुग्राम; सड़कें जलमग्न, यातायात बाधित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम जिले में रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण बृहस्पतिवार को शहर थम सा गया, सड़कें एवं कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया।
गुरुग्राम, 10 जुलाई हरियाणा के गुरुग्राम जिले में रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण बृहस्पतिवार को शहर थम सा गया, सड़कें एवं कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया।
जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक गुरुग्राम में 133 मिलीमीटर और वजीराबाद तहसील में 122 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे का नरसिंहपुर खंड और बसई एवं गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन मार्ग के आसपास के इलाके जलमग्न हो गए।
उन्होंने बताया कि राजीव चौक के पास पार्किंग स्थल के सामने की सड़क, शीतला माता मार्ग, सदर बाजार, बस अड्डा मार्ग और आसपास की कॉलोनी की सड़कें भी जलमग्न हो गईं।
बसई चौक, खांडसा, संजय ग्राम मार्ग, सोहना रोड, सुभाष चौक और सेक्टर चार, पांच, 12, 13, 22, 23, 30, 31, 40, 45, 47, 48, 51 में भी जलभराव की सूचना मिली।
जलभराव के कारण लोगों को शहर में यातायात जाम की परेशानी भी झेलनी पड़ी।
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने लोगों को यातायात बाधित होने की सूचना दी।
उसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल रात से हो रही भारी बारिश के कारण गुरुग्राम में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। यातायात जाम और आवाजाही में व्यवधान के कारण सफर में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।’’
राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर बुधवार रात नरसिंहपुर से दिल्ली के रजोकरी तक सात से आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
सुभाष चौक पर लगभग 2.5 फुट पानी भर गया और लोग बुधवार आधी रात के बाद दो बजे तक जाम में फंसे रहे।
कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर हालात बयां किए और गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एमसीजी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बारिश के पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

