एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक बेटे द्वारा कथित तौर पर बुजुर्ग मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुरुग्राम : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां की हत्या की

गुरुग्राम, 26 अगस्त दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक बेटे द्वारा कथित तौर पर बुजुर्ग मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नूरपुर गांव निवासी रविंद्र (35) के तौर पर हुई है जबकि उसकी मां की उम्र 70 साल थी।

एक अधिकारी ने बताया कि रविंद्र की बहन कबूल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई को शराब की लत है और वह दिव्यांग है। उन्होंने बताया कि बहन के मुताबिक रविंद्र का नशामुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था और हाल में वह घर लौटा था।

पुलिस के मुताबिक रविंद्र ने मां रोशनी देवी की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद कबूल को घटना की जानकारी दी।

कबूल ने पुलिस को बताया, ‘‘उसने मुझे बताया कि मेरी मां ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था।’’

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक वह अपने बेटे के साथ मायके आई तो देखा कि मां का शव आंगन में पड़ा है।

उन्होंने बताया कि कबूल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिलापुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की और रविंद्र को रविवार गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया,‘‘ आरोपी को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).