देश की खबरें | गुरुग्राम पुलिस ने अहीर समुदाय के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर वाहनों के तय रूटों में बदलाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में अहीर समुदाय के लोगों के बुधवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने एक परामर्श जारी कर वाहनों के तय रूटों में बदलाव करने की घोषणा की है।

गुरुग्राम, 22 मार्च हरियाणा के गुरुग्राम में अहीर समुदाय के लोगों के बुधवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने एक परामर्श जारी कर वाहनों के तय रूटों में बदलाव करने की घोषणा की है।

दरअसल, अहीर समुदाय के लोग अपनी जाति के नाम पर सेना की एक टुकड़ी का नाम रखने की मांग कर रहे हैं।

अहीर समुदाय के सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बुधवार को एक प्रदर्शन रैली का आयोजन करेंगे।

पुलिस ने खेरकी धौला टोल (गिवो कट) से हीरो होंडा चौक तक सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए परामर्श और वाहनों के तय रूट में बदलाव करने की योजना जारी की है।

पुलिस के मुताबिक इस मार्ग पर बसों के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जयपुर से आने वाले वाहनों को खेरकी धौला टोल (गिवो कट) से ठीक पहले दक्षिणी परिधीय सड़क की ओर मोड़ दिया जाएगा, और यात्री सोहना रोड के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

दिल्ली से आने वाले वाहनों को गोल्फ कोर्स रोड और सोहना रोड के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी जाती है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘‘हीरो होंडा चौक पर सभी वाहनों को सुभाष चौक/पटौदी रोड की ओर भेजा जाएगा।’’

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक सभी भारी और मालवाहक वाहनों को दिल्ली जाने के लिए पंचगांव और फरीदाबाद से केएमपी एक्सप्रेसवे लेने की सलाह दी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर