देश की खबरें | गुरुग्राम पुलिस ने 20,000 रुपये के इनामी अपराधी को पकड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 20,000 रुपये के इनामी एक अंतरराज्यीय अपराधी को पकड़ लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, एक मार्च हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 20,000 रुपये के इनामी एक अंतरराज्यीय अपराधी को पकड़ लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के डीग जिले के सहसन गांव निवासी अलीम (30) के रूप में हुई है जो चोरी और डकैती के मामलों में शामिल था।
इसने कहा कि मानेसर में अपराध इकाई के प्रभारी एवं उपनिरीक्षक ललित कुमार को सूचना मिली कि एक अपराधी अवैध हथियार लेकर बाइक से पंचगांव से गुरुग्राम की ओर आ रहा है।
कुमार ने बताया कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर मानेसर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास नाका लगाया।
अधिकारी के अनुसार, कुछ देर बाद एक बाइक नाके की ओर आती दिखी जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार भागने लगा, जिससे उसका दोपहिया वाहन गिर गया। इसके बाद आरोपी पुलिस टीम पर गोलीबारी करते हुए भागने लगा।
कुमार ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि मौके से एक बाइक, एक देशी पिस्तौल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
कुमार ने कहा कि आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मानेसर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुठभेड़ के दौरान कुल आठ गोलियां चलीं, जिनमें से छह आरोपी और दो पुलिस ने चलाईं। आरोपी ने वर्ष 2024 में थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 65 में डकैती की थी और फरार हो गया था। गुरुग्राम पुलिस ने उस पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम, दिल्ली और राजस्थान में चोरी और डकैती से संबंधित 22 मामले दर्ज हैं। आरोपी का फिलहाल इलाज कराया जा रहा है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

