देश की खबरें | गुरुग्राम पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम पुलिस ने एक अकाउंटिंग कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 19 दिसंबर गुरुग्राम पुलिस ने एक अकाउंटिंग कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर के प्रबंधक और आठ महिलाओं समेत कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि उनके पास से 17 सीपीयू बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उद्योग विहार फेज 2 में प्लॉट नंबर 270 से एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है, जहां कथित तौर पर अमेरिका के लोगों को ठगा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में साइबर पुलिस की एक टीम ने कल रात एक गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की।
अधिकारियों ने बताया कि जब टीम वहां पहुंची तो पुरुष और महिलाएं कंप्यूटर पर काम कर रहे थे और कॉल करने में व्यस्त थे।
पुलिस ने बताया कि वे एक प्रसिद्ध अकाउंटिंग कंपनी के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2024 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

