देश की खबरें | गुरुग्राम: महिला निरीक्षक से बदसलूकी और उप-निरीक्षक पर हमला के आरोप में पार्किंग कर्मचारी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में एक बस स्टैंड पर एक महिला निरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने और उप-निरीक्षक पर हमला करने के आरोप में पार्किंग कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 20 फरवरी हरियाणा के गुरुग्राम में एक बस स्टैंड पर एक महिला निरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने और उप-निरीक्षक पर हमला करने के आरोप में पार्किंग कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सोहना बस स्टैंड पर पार्किंग कर्मचारी अभिषेक उर्फ सन्नी नामक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे शहर की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर को हुई जब निरीक्षक रजमा देवी और उप-निरीक्षक रज्जाक खान सोहना बस स्टैंड के पास गश्त कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि पार्किंग की स्लिप जारी करने वाले कर्मचारी ने उनसे बहस की और निरीक्षक से उनके वाहन का किराया देने के लिए कहा, जबकि उन्होंने पार्किंग क्षेत्र के बाहर अपना वाहन खड़ा किया था।
पुलिस ने बताया कि जब उप-निरीक्षक ने आरोपी से पूछताछ की तो वह भड़क गया और हाथापाई करने लगा और जब महिला निरीक्षक ने हस्तक्षेप किया तो उसने कथित तौर पर उन्हें धक्का देकर पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
उसने बताया कि पुलिस की एक टीम शीघ्र घटनास्थल पर पहुंची और लाला खेरली गांव से अभिषेक को हिरासत में ले लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)