एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम : चौथी मंजिल से गिरने से मजदूर की मौत, परिवार ने जमीन मालिक पर हत्या का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के सेक्टर नौ में एक निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरने के बाद वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुरुग्राम : चौथी मंजिल से गिरने से मजदूर की मौत, परिवार ने जमीन मालिक पर हत्या का आरोप लगाया

गुरुग्राम, 18 फरवरी गुरुग्राम के सेक्टर नौ में एक निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरने के बाद वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भूरी सिंह (45) के रूप में हुई। मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उसे भूस्वामी और उसकी पत्नी ने चौथी मंजिल से धक्का दे दिया था।

पुलिस के अनुसार शीतला कॉलोनी निवासी सिंह ने सेक्टर नौ में एक मकान के निर्माण स्थल पर करीब दो महीने तक टाइल-पत्थर लगाने का काम किया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह चौथी मंजिल पर काम कर रहा था, उसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गया। उसे इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के साले जितेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई और निर्माणाधीन मकान के मालिक अंशु गुप्ता व उसकी पत्नी पर सिंह को प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या करने का आरोप लगाया।

कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि सिंह को अंशु गुप्ता से करीब डेढ़ लाख रुपये लेने थे लेकिन जब भी वह उससे पैसे मांगता तो पति-पत्नी दोनों उसे प्रताड़ित करते और जातिसूचक गालियां देते थे। शुक्रवार को जब उसने फिर पैसे मांगे तो दंपति ने उससे झगड़ा किया और चौथी मंजिल से धक्का दे दिया।

पुलिस ने बताया कि दंपति के खिलाफ सेक्टर-9ए थाने में शुक्रवार रात आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और एससी/एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सेक्टर-9ए पुलिस थाने के थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार ने बताया, “हमने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और तथ्यों की जांच कर रहे हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).