एजेंसी न्यूज

Gurugram: 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत की कि उसकी रिश्तेदार किशोरी एक नवंबर से पुराने गुरुग्राम इलाके में हेड कांस्टेबल के घर में बतौर घरेलू सहायिका काम कर रही थी. महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक था, लेकिन उसके बाद सिंह ने लड़की के साथ बलात्कार किया और घटना की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी.

Gurugram: 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

गुरुग्राम (हरियाण): गुरुग्राम पुलिस ने घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली 14 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक हेड कांस्टेबल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी अनूप सिंह को निलंबित कर दिया गया है. लड़की की एक रिश्तेदार की शिकायत के बाद शुक्रवार को हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत की कि उसकी रिश्तेदार किशोरी एक नवंबर से पुराने गुरुग्राम इलाके में हेड कांस्टेबल के घर में बतौर घरेलू सहायिका काम कर रही थी. महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक था, लेकिन उसके बाद सिंह ने लड़की के साथ बलात्कार किया और घटना की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. Gujarat's govt lifts Ban Alcohol: गुजरात के गिफ्ट सिटी में शराब पीने की छूट, सरकार ने प्रतिबंध हटाया

पुलिस ने बताया कि लड़की की चिकित्सा जांच के बाद महिला थाना (पश्चिम) में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस उपायुक्त (महिलाओं के खिलाफ अपराध) वीरेंद्र विज ने कहा,‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और निलंबित भी कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और हम आरोपी हेड कांस्टेबल से पूछताछ कर रहे हैं.’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).