देश की खबरें | गुरुग्राम: खुद को आर्मी अफसर बताकर 100 से अधिक लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खुद को सेना का अधिकारी बताकर सोशल मीडिया के जरिए 100 से अधिक लोगों को ठगने वाले एक व्यक्ति को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 21 मई खुद को सेना का अधिकारी बताकर सोशल मीडिया के जरिए 100 से अधिक लोगों को ठगने वाले एक व्यक्ति को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से अपराध में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पलवल निवासी मुबाहिद उर्फ ​​वाहिद गुरुग्राम की राजीव नगर कॉलोनी में किराएदार के तौर पर रहता था।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी अलग-अलग नामों से 'इंस्टाग्राम' आईडी बनाता है और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन पोस्ट करता है।

उन्होंने बताया कि जब कोई भी व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल बेचने के लिए 'फेसबुक' और 'इंस्टाग्राम' पर विज्ञापन देता था, तो वह कमेंट सेक्शन में अपना नंबर साझा कर देता था।

एसीपी (साइबर) प्रियांशु दीवान ने कहा, "इसके बाद वह कभी मोटरसाइकिल का मालिक होने का दावा करता है तो कभी खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए कहता कि उसकी दूसरी जगह पोस्टिंग हो गई है और उसे अपनी मोटरसाइकिल तत्काल बेचनी है।"

उन्होंने बताया कि लोग उसके बहकावे में आ जाते जिसके बाद वह उन्हें शिकार बनाता और यह कहता कि जैसे ही उसे पैसे मिल जाएंगे वह उन्हें मोटरसाइकिल भेज देगा।

दीवान ने कहा कि आरोपी ने कहा इस तरह की 100 से अधिक लोगों के साथ ठगी की बात कबूल की है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने गुरुग्राम में इसी तरह की तीन धोखाधड़ी करने की बात स्वीकारी है और हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान