विदेश की खबरें | नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने स्कूल से 30 विद्यार्थियों का अपहरण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लागोस (नाइजीरिया), 12 मार्च (एपी) बंदूकधारियों ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के एक स्कूल पर हमला कर कम से कम 30 विद्यार्थियों का अपहरण कर लिया है।
लागोस (नाइजीरिया), 12 मार्च (एपी) बंदूकधारियों ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के एक स्कूल पर हमला कर कम से कम 30 विद्यार्थियों का अपहरण कर लिया है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसी क्षेत्र में कुछ हफ्ता पहले भी ऐसी ही घटना हुयी थी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात कदुना राज्य में फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मैकेनाइजेशन, अफका में हुयी।
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एवं गृह मामलों के आयुक्त सैमुअल अरूवान ने एक बयान में कहा कि करीब 30 विद्यार्थियों का अपहरण कर लिया गया है। इन विद्यार्थियों में छात्र व छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा स्कूल के कई कर्मचारियों का भी अपहरण कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह हमला "सशस्त्र डाकुओं" के एक बड़े गिरोह द्वारा किया गया। सेना ने हमलावरों से 180 कर्मचारियों और छात्रों को सुरक्षित छुड़ा लिया था। इस दौरान कई छात्र घायल भी हो गए।
अरुवान ने कहा कि सुरक्षा बल लापता विद्यार्थियों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

