विदेश की खबरें | नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 15 और छात्रों को मुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नाइजीरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान छात्रों का यह दूसरा समूह था जिसे अपहर्ताओं ने मुक्त कर दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रों को अशांत उत्तर-पश्चिम में कृषि और पशु विज्ञान कॉलेज से अपहरण के 11 दिन बाद शुक्रवार को रिहा किया गया।

नाइजीरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान छात्रों का यह दूसरा समूह था जिसे अपहर्ताओं ने मुक्त कर दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रों को अशांत उत्तर-पश्चिम में कृषि और पशु विज्ञान कॉलेज से अपहरण के 11 दिन बाद शुक्रवार को रिहा किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि उन्हें कैसे बचाया गया, लेकिन छात्रों को अभी एक राजकीय गृह में रखा गया है और जल्द ही उन छात्रों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा।

इससे पहले मई में अगवा किए गए 90 छात्रों को अपहर्ताओं ने रिहा कर दिया था।

एपी

उत्तरी नाइजीरिया के एक स्कूल से मई में अगवा किए गए कुछ बच्चों को बंदूकधारियों ने मुक्त कर दिया है। इनमें से कुछ की उम्र पांच साल के आसपास है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक अबुबकर गरबा अलहसन ने बृहस्पतिवार की रात को द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मुक्त हुए छात्र राज्य की राजधानी मिन्ना के रास्ते में हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि वह मुक्त किए गए छात्रों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते।

अधिकारियों ने कहा है कि नाइजर राज्य में सालिहू टांको इस्लामिक स्कूल पर मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने हमला किया था, जिसमें कई शिक्षकों और 136 बच्चों का अपहरण कर लिया गया था।

अलहसन ने उनकी रिहाई का ब्योरा नहीं दिया। नाइजर के गवर्नर कार्यालय की पुलिस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

इससे पहले खबरें थीं कि अपहरणकर्ताओं ने बच्चों की रिहाई के लिए फिरौती मांगी है और अभिभावक इसका इंतजाम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही स्थानीय मीडिया की खबर में एक अभिभावक को यह कहते हुए उद्धृत किया गया था कि अपहरणकर्ताओं के कब्जे में छह बच्चों की मौत हो चुकी है।

एपी जोहेब मनीषा

मनीषा

2708 1115

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी