खेल की खबरें | गुकेश ने टाटा शतरंज ब्लिट्ज वर्ग में संयुक्त बढ़त बनाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के नंबर एक खिलाड़ी डी गुकेश ने दो ड्रॉ और एक जीत के साथ अजेय शुरुआत करते हुए मंगलवार को यहां टाटा स्टील शतरंज इंडिया 2023 के तीसरे दौर में बाद तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बना ली।
कोलकाता, पांच सितंबर भारत के नंबर एक खिलाड़ी डी गुकेश ने दो ड्रॉ और एक जीत के साथ अजेय शुरुआत करते हुए मंगलवार को यहां टाटा स्टील शतरंज इंडिया 2023 के तीसरे दौर में बाद तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बना ली।
भारत के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद की 37 साल की बादशाहत खत्म करने वाले 17 साल के गुकेश के दो अंक हैं।
विश्व कप 2019 विजेता अजरबेजान के तैमूर रादजाबोव, 2021 विश्व ब्लिट्ज चैंपियन फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और 2022 रेपिड विश्व चैंपियनशिप के उप विजेता विन्सेंट केमर भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।
जर्मनी के 18 साल के केमर ने दिन का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए तीसरे दौर में आर प्रज्ञानानंदा को हराया जिससे भारत का यह उभरता हुए स्टार खिलाड़ी 1.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
एलेक्जेंडर ग्रिश्चुक और नोदिरबेक अब्दुसतोरोव के भी 1.5 अंक हैं।
प्रज्ञानानंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए ग्रैंडमास्टर तैमूर रादजाबोव के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की। दूसरे दौर में उन्होंने वाचियेर लाग्रेव से ड्रॉ खेला जबकि दिन की अंतिम बाजी में उन्हें केमेर के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

