खेल की खबरें | गुकेश ने डोनचेंको को हराया, संयुक्त रूप से शीर्ष पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने गुरुवार को यहां टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में जर्मनी के एलेक्जेंडर डोनचेंको के खिलाफ जीत दर्ज की।
विज्क आन जी (नीदरलैंड), 25 जनवरी भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने गुरुवार को यहां टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में जर्मनी के एलेक्जेंडर डोनचेंको के खिलाफ जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट में गुकेश की यह पांचवीं जीत है। उन्होंने दो मैच गंवाए हैं। गुकेश के संभावित 10 में से 6.5 अंक हैं और वह संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव भी कड़े मुकाबले में मैक्स वारमेरडैम का हराने के बाद गुकेश के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
साल के पहले सुपर टूर्नामेंट में जब तीन दौर का खेल बाकी है तब भारत के आर प्रज्ञानानंदा और स्थानीय दावेदार अनीष गिरी छह अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। भारत के विदित गुजराती के 5.5 अंक हैं।
प्रतियोगिता में गुरुवार को सिर्फ तीन बाजियों के नतीजे निकले। गुकेश और अब्दुसत्तारोव ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज की। गुकेश ने जहां आसान जीत दर्ज की तो वहीं नीदरलैंड के अब्दुसत्तारोव को लगातार दूसरी बाजी में 110 चाल से अधिक तक जूझना।
गुजराती और प्रज्ञानानंदा की बाजी ड्रॉ रही।
साथ ही खेले जा रहे चैलेंजर वर्ग में लियोन ल्यूक मेंडोनका ने अमेरिका के हेन्स मोक नीमैन से ड्रॉ खेला। मेंडोनका दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। उनके 6.5 अंक हैं और वह शीर्ष पर चल रहे माक्र आंद्रिया (7.5 अंक) से एक अंक पीछे हैं जिन्होंने नीदरलैंड के एलिन रोबर्स को हराया।
डी हरिका ने तुर्की के यिलमाज मुस्तफा के साथ अंक बांटे जबकि दिव्या देशमुख ने बेल्जियम के डेनियल डार्डा से ड्रॉ खेला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

