एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में गुकेश और लिरेन ने चौथी बाजी ड्रॉ खेली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और गत चैंपियन डिंग लिरेन ने शुक्रवार को यहां विश्व शतरंज चैंपियनशिप की चौथी बाजी ड्रॉ खेली जिससे दोनों खिलाड़ी बराबरी पर बने हुए हैं।

खेल की खबरें | विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में गुकेश और लिरेन ने चौथी बाजी ड्रॉ खेली

सिंगापुर, 29 नवंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और गत चैंपियन डिंग लिरेन ने शुक्रवार को यहां विश्व शतरंज चैंपियनशिप की चौथी बाजी ड्रॉ खेली जिससे दोनों खिलाड़ी बराबरी पर बने हुए हैं।

दोनों खिलाड़ियों ने 42 चाल के बाद बाजी ड्रॉ कराने पर सहमति जताई। इस तरह से 14 दौर के इस मुकाबले में चार दौर के बाद दोनों खिलाड़ी दो-दो अंक लेकर बराबरी पर हैं।

विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला खेल रहे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी 18 वर्षीय गुकेश ने बुधवार को तीसरी बाजी जीतकर बराबरी की थी।

गुकेश ने मैच के बाद कहा,‘‘बाजी जब समाप्ति की ओर बढ़ रही थी तब मेरे पास कुछ मौके थे लेकिन काले मोहरों से खेलते हुए आप इसी तरह के परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।’’

गुकेश से जब सबसे कम उम्र का विश्व चैंपियन बनने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,‘‘ अभी मैं केवल अच्छी चाल चलने पर ध्यान दे रहा हूं।’’

चीन के 32 वर्षीय खिलाड़ी लिरेन ने पहली बाजी जीतकर अच्छी शुरुआत की थी। दूसरी बाजी ड्रॉ रही थी।

लिरेन ने कहा,‘‘ मैं किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता था। पिछली बाजी में हार से उबरने के लिए मुझे एक दिन के विश्राम का मौका मिला। मैं बहुत अच्छे मूड में हूं। विश्राम मिलने से मुझे फायदा हुआ।’’

विश्वनाथन आनंद एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप जीती है। उन्होंने अपने शानदार करियर में पांच बार यह कारनामा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).