एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पलामू में गुजरात की विवाहिता संदिग्ध अवस्था में मृत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में गुजरात की एक विवाहिता संदिग्ध अवस्था में बुधवार को मृत मिली।

देश की खबरें | पलामू में गुजरात की विवाहिता संदिग्ध अवस्था में मृत मिली

मेदिनीनगर, 17 फरवरी झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में गुजरात की एक विवाहिता संदिग्ध अवस्था में बुधवार को मृत मिली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान 25 वर्षीय काजल कुमारी के तौर पर हुई है। वह गुजरात के कलगांव की रहने वाली थी और अभिषेक पासवान से प्रेम विवाह कर यहां पलामू के अलीनगर में रह रही थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभिषेक पासवान के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है कि काजल कुमारी ने स्वयं फांसी लगाकर घर में आत्महत्या की है ।

इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की नहीं की गई है।

पुलिस ने मृतका के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। मामले की छानबीन की जा रही है ।

सं. इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 12:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).