देश की खबरें | स्पेनिश मूल के गुजराती लेखक का निधन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी फादर कार्लोस गोंजालवेज वालेस एसजे का सोमवार को उनके पैतृक देश में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, नयी दिल्ली, नौ नवंबर स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी फादर कार्लोस गोंजालवेज वालेस एसजे का सोमवार को उनके पैतृक देश में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

फादर वालेस ने गुजराती में कई पुस्तकें लिखीं और गुजरात विश्वविद्यालय में कई दशकों तक गणित पढ़ाया।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से छिपाए गए हथियार और गोला बारूद बरामद किए: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गणित और गुजराती साहित्य सहित कई क्षेत्रों में उन्होंने उत्कृष्टता हासिल की। समाज सेवा के प्रति भी वह बहुत गंभीर थे। उनके निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल, गुजरात की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा और नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने भी फादर वालेस के निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020 Results: बिहार में चुनाव नतीजों से पहले भाजपा कार्यकर्ता पटना में बना रहे हैं लड्डू, कहा-हमें पूरा भरोसा एनडीए की सरकार बनेगी.

फादर वालेस का जन्म स्पेन के लोगरोनो में चार नवंबर 1925 को हुआ था और वह 15 वर्ष की आयु में ही धार्मिक कार्यों के लिए भारत आ गए थे।

उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी की और अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में गणित पढ़ाया।

फादर वालेस दशकों तक भारत में रहे और गुजराती के साथ-साथ अंग्रेजी और स्पेनिश ओं में भी उन्होंने व्यापक तौर पर लिखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\