देश की खबरें | चिकित्सक माता-पिता के संघर्ष को देखकर शतरंज खिलाड़ी बने गुजराती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदित गुजराती का मानना है कि वह आकस्मिक ही शतरंज के खिलाड़ी बने क्योंकि उन्होंने जब देखा कि उनके चिकित्सक माता-पिता को देर रात किसी भी समय मरीज को देखने के लिए बुला दिया जाता है तो तब उन्होंने खेल को अधिक स्थिर करियर के रूप में देखा जो कि उनकी गलती थी, लेकिन यह उनके लिए अच्छी साबित हुई।

नयी दिल्ली, चार सितंबर विदित गुजराती का मानना है कि वह आकस्मिक ही शतरंज के खिलाड़ी बने क्योंकि उन्होंने जब देखा कि उनके चिकित्सक माता-पिता को देर रात किसी भी समय मरीज को देखने के लिए बुला दिया जाता है तो तब उन्होंने खेल को अधिक स्थिर करियर के रूप में देखा जो कि उनकी गलती थी, लेकिन यह उनके लिए अच्छी साबित हुई।

नासिक का रहने वाला यह 29 वर्षीय खिलाड़ी लंदन में तीन से 12 अक्टूबर तक होने वाले वैश्विक शतरंज लीग के दूसरे सत्र में मुंबा मास्टर्स की तरफ से खेलेगा।

गुजराती तब छह साल के थे जब उन्हें क्रिकेटर के बजाय शतरंज का खिलाड़ी बनने की सलाह दी गई। उन्होंने इस पर अमल किया क्योंकि वह पहले ही अपने पिता के साथ काफी समय से शतरंज खेल रहे थे।

वैश्विक शतरंज लीग की विज्ञप्ति के अनुसार गुजराती ने कहा,‘‘मैंने इस खेल को सीखने और उन्हें (अपने पिता को) हराने के अच्छे अवसर के रूप में देखा। यह सब कुछ आकस्मिक हुआ लेकिन इसका अंत सुखद रहा।’’

गुजराती ने देखा कि उनके चिकित्सक माता-पिता को आपात स्थिति में देर रात तक काम करना पड़ता है। वह इससे आसान जिंदगी जीना चाहते थे और तब उन्हें लगा कि खेल अच्छा विकल्प हो सकता है।

उन्होंने अभ्यास में लंबा समय बिताने के संदर्भ में कहा,‘‘मुझे अहसास नहीं था कि खेलों में अधिक अस्थिरता होगी। मेरी सोच गलत थी लेकिन यह मेरे लिए अच्छी साबित हुई।’’

गुजराती 2017 में विश्वनाथन आनंद, कृष्णन शशिकिरण और पेंटाला हरिकृष्णा के बाद 2700 ईएलओ रेटिंग को पार करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने थे। अब भी उनकी रेटिंग 2700 से अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर