देश की खबरें | गुजरात : उपराष्ट्रपति नायडू ने पोरबंदर में महात्मा गांधी के जन्मस्थल का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को गुजरात के पोरबंदर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मस्थल का दौरा किया। राज्य की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने द्वारका और सोमनाथ के मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की।

अहमदाबाद, छह अगस्त उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को गुजरात के पोरबंदर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मस्थल का दौरा किया। राज्य की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने द्वारका और सोमनाथ के मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की।

नायडू का गुजरात दौरा ऐसे दिन हो रहा है, जब अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हुआ।

निवर्तमान उपराष्ट्रपति नायडू और उनकी पत्नी ऊषा नायडू जामनगर वायुसेना स्टेशन पहुंचे, जहां गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनकी अगवानी की। नायडू जामनगर से द्वारका के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके बाद, नायडू ने महात्मा गांधी के जन्मस्थल और ‘कीर्ति मंदिर’ का दौरा किया, जो पोरबंदर में राष्ट्रपिता के पैतृक घर से सटा एक स्मारक है।

कीर्ति मंदिर की आगंतुक पुस्तिका में लिखे अपने संदेश में नायडू ने लोगों से इस जगह की यात्रा करने और महात्मा गांधी के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति ने लिखा, ‘‘मैं महात्मा गांधी के जन्मस्थल का दौरा करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। दुनिया को सच्चाई एवं अहिंसा की शक्ति को अन्याय के खिलाफ संघर्ष के हथियार के रूप में दिखाकर गांधी जी ने मानवता पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। मैं सभी से, खासकर युवाओं से इस जगह की यात्रा करने और गांधी जी के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आग्रह करता हूं।’’

नायडू और उनकी पत्नी ने सोमनाथ का भी दौरा किया और प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोमनाथ में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान