देश की खबरें | कांग्रेस की गुजरात इकाई ने शुरू की ‘जनमंच’ पहल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की गुजरात इकाई ने राज्य के स्थापना दिवस पर सोमवार को ‘जनमंच’ पहल शुरू की, जिसके जरिए लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं को उठा सकेंगे।

अहमदाबाद, एक मई कांग्रेस की गुजरात इकाई ने राज्य के स्थापना दिवस पर सोमवार को ‘जनमंच’ पहल शुरू की, जिसके जरिए लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं को उठा सकेंगे।

कांग्रेस ने साथ ही दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास आम आदमी के लिए समय नहीं है।

कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अगले एक साल में पार्टी के नेता लोगों की समस्याओं को समझने के लिए गुजरात के प्रत्येक तालुका का दौरा करेंगे।

इस पहल की शुरुआत के तहत सोमवार को बनासकांठा जिले के वडगाम और पालनपुर कस्बों में दो ‘‘जनमंच’’ सभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

गुजरात में कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने वडगाम में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने में मदद करने के लिए पार्टी एक ‘‘रचनात्मक विपक्ष’’ की भूमिका निभाएगी, क्योंकि ‘‘भाजपा और उसकी सरकार त्योहार मनाने में व्यस्त’’ है।

चावड़ा ने कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा सरकार के पास अब आम आदमी की परेशानी सुनने के लिए न तो समय है और न ही उसकी ऐसी कोई इच्छा है। यह भ्रष्ट सरकार केवल प्रभावशाली लोगों के लिए काम करती है और करदाताओं की उपेक्षा करती है।’’

उन्होंने कहा कि ‘जनमंच’ लोगों को अपनी चिंताएं व्यक्त करने के लिए एक मंच मुहैया कराएगा और पार्टी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा तक संघर्ष करेगी।

पार्टी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहली दो ‘जनमंच’ सभाओं में किसानों, दुकानदारों और महिलाओं सहित आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को साझा किया।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि ‘जन मंच’ एक जन आंदोलन बनेगा और पार्टी लोगों की समस्याओं को विधानसभा तक उठा कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट