एजेंसी न्यूज

Gujarat: बोरवेल में गिरा दो साल का बच्चा, 40 मिनट बाद बाहर निकाला गया

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक खेत में दो साल का बच्चा गहरे बोरवेल में गिर गया था, जिसे करीब 40 मिनट बाद बाहर निकाला गया. बच्चे की हालत अब स्थिर है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Gujarat: बोरवेल में गिरा दो साल का बच्चा, 40 मिनट बाद बाहर निकाला गया
बोरवेल में गिरा मासूम (Photo Credits: ANI)

सुरेंद्रनगर (गुजरात), 8 जून : गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक खेत में दो साल का बच्चा गहरे बोरवेल में गिर गया था, जिसे करीब 40 मिनट बाद बाहर निकाला गया. बच्चे की हालत अब स्थिर है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे हुई, जब शिवम दूदापुर गांव के एक खेत में खेल रहा था. उसके माता-पिता उस खेत में मजदूरी करते हैं.

ध्रंगध्रा प्रशासन के अधिकारी एम. पी. पटेल ने पत्रकारों को बताया कि बच्चा बोरवेल में गिर गया था और 20-25 फुट की गहराई में जाकर फंस गया था. जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही, स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अहमदाबाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को इसकी जानकारी दी गई. स्थानीय प्रशासन ने सेना, अहमदाबाद नगर निगम और पुलिस से भी मदद मांगी.

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सेना, पुलिस, जिला प्रशासन के कर्मचारी और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने मिलकर बचाव अभियान चलाया और रात करीब पौने 11 बजे बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला जा सका. यह भी पढ़ें :खतरे की घंटी! महाराष्ट्र में 81 फीसदी बढ़े कोरोना केस, केरल और दिल्ली ने भी बढ़ाई टेंशन

उन्होंने बताया कि बच्चे को पहले ध्रंगध्रा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. बच्चे की हालत अब स्थिर है. उन्होंने कहा, ‘‘ सेना, पुलिस और अन्य अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद 40 मिनट में बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).