देश की खबरें | गुजरात: भारी बारिश के कारण राजमार्गों समेत 131 सड़कों पर यातायात बंद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 21 अगस्त गुजरात के विभिन्न भागों में शुक्रवार को भारी बारिश होने के कारण एक राष्ट्रीय राजमार्ग और सात राज्य राजमार्गों समेत 131 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Srisailam Plant Fire: श्रीसैलम लेफ्ट बैंक हाइड्रो पॉवर हाउस हादसे में 9 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि कम दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में शनिवार और रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

शुक्रवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: तमिलनाडु सरकार के फैसले को मद्रास हाई कोर्ट ने रखा बरकरार, कहा- घर पर मनाएं गणेश चतुर्थी.

राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि शुक्रवार को कच्छ, उत्तरी और दक्षिणी गुजरात के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया कि बारिश के कारण राज्य में 131 सड़कों पर यातायात बंद कर दिया गया।

कच्छ में एक राष्ट्रीय राजमार्ग तथा कच्छ, आणंद, भरुच, सूरत, जूनागढ़, पोरबंदर और गिर सोमनाथ जिलों में राज्य राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।

इसके अतिरिक्त जिलों और गावों के भीतर की सड़कों पर यातायात बंद रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 और 23 अगस्त को गुजरात के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)