देश की खबरें | गुजरात टाइटन्स ने कप्तान हार्दिक पंड्या को ‘रिटेन’ किया

नयी दिल्ली, 26 नवंबर गुजरात टाइटन्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए कप्तान के तौर पर अपने मुख्य आल राउंडर हार्दिक पंड्या को ‘रिटेन’ (बरकरार) रखा। इससे उनके 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़ने की अटकलें भी समाप्त हो गयीं।

पंड्या 2022 में कप्तान के तौर पर गुजरात टाइटन्स से जुड़े थे और टीम को पहले ही सत्र में खिताब दिलाया था। उनकी अगुआई में टीम आईपीएल 2023 के फाइनल में भी पहुंची थी जिसमें उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि पंड्या आईपीएल 2024 से पहले टाइटन्स के साथ अपने दो साल के जुड़ाव को खत्म करके मुंबई इंडियंस में फिर से शामिल हो सकते हैं।

मुंबई की टीम ने आईपीएल 2024 के लिए रोहित शर्मा को अपना कप्तान बनाया है लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को ‘रिलीज’ कर दिया गया है। आर्चर अब भी कोहनी की सर्जरी से उबर रहे हैं।

आईपीएल टीम के ‘रिटेन’ और ‘रिलीज’ खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

1 - मुंबई इंडियंस :

रिटेन : रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड)।

रिलीज : अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसेन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

2 - गुजरात टाइटन्स :

रिटेन : हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा।

रिलीज : यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसफ, दासुन शनाका।

3 - लखनऊ सुपरजायंट्स:

रिटेन: केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक।

रिलीज : डेनियल सैम्स, करुण नायर, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, करण शर्मा, सूर्यांश शेडगे, स्वप्निल सिंह, अर्पित गुलेरिया।

ट्रेड किया: रोमारियो शेफर्ड, आवेश खान।

ट्रेड से लिया: देवदत्त पडिक्कल।

4. सनराइजर्स हैदराबाद:

रिटेन: अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद (आरसीबी से ट्रेड किये गये), अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वाशिंगटन सुंदर , सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन, फजाहक फारूकी।

रिलीज: हैरी ब्रुक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील होसेन, आदिल राशिद।

5. कोलकाता नाइट राइडर्स:

रिटेन: नितीश राणा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सुनील नरेन, जेसन रॉय, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

रिलीज: शाकिब अल हसन, लिटन दास, डेविड विसे, आर्या देसाई, एन जगदीसन, मंदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स।

6. चेन्नई सुपर किंग्स:

रिटेन: महेंद्र सिंह धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थिक्षाना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)