एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात : अलाव ताप रही तीन लड़कियों की मौत, जहरीली गैस से दम घुंटने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूरत के औद्योगिक क्षेत्र में खुले मैदान में कूड़ा जलाकर अलाव तापने के दौरान तीन लड़कियों की मौत हो गई। आशंका है कि कूड़ा जलाने से जहरीला धुंआ निकला होगा जिससे उनकी जान चली गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात : अलाव ताप रही तीन लड़कियों की मौत, जहरीली गैस से दम घुंटने की आशंका

सूरत, 30 नवंबर सूरत के औद्योगिक क्षेत्र में खुले मैदान में कूड़ा जलाकर अलाव तापने के दौरान तीन लड़कियों की मौत हो गई। आशंका है कि कूड़ा जलाने से जहरीला धुंआ निकला होगा जिससे उनकी जान चली गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब पीड़िता दुर्गा महंतो (12), अमिता महंतो (14), और अनीता महंतो (8) शुक्रवार शाम को एक अन्य लड़की के साथ अलाव ताप रही थीं। पुलिस ने बताया कि यह सभी अलाव के चारो ओर घेरा बनाकर बैठी थीं।

सचिन जीआईडीसी-1 के पुलिस निरीक्षक जे.आर. चौधरी ने बताया, ‘‘अलाव तापने के दौरान लड़कियों ने उल्टी करना शुरू कर दिया और बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन की मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि घटना में जीवित बची लड़की ने पुलिस को बताया कि अन्य तीनों लड़कियों की मौत संदिग्ध जहरीली गैस से हुई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद पता चलेगा। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि जहरीली गैस के कारण तीनों की मौत हुई है।’’

सूरत सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केतन नाइक ने बताया कि लड़कियों ने शायद कुछ जलाया होगा, जिससे जहरीला धुआं निकला और वे बेहोश हो गईं।

उन्होंने बताया, ‘‘पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद चीजें स्पष्ट होंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).