देश की खबरें | गुजरात : अहमदाबाद में 7.85 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट के साथ तीन गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद में तीन लोगों के पास 7.85 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किए गए हैं और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अहमदाबाद (गुजरात), 29 मई गुजरात के अहमदाबाद में तीन लोगों के पास 7.85 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किए गए हैं और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर शहर की अपराध शाखा ने तीनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 500 रुपये के 1,570 जाली नोट बरामद किए।
अपराध शाखा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दो आरोपी पुडुचेरी के रहने वाले हैं और एक तमिलनाडु से है।
पुलिस उनके मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है जिसकी पहचान विक्की मधुकर के रूप में हुई है और उसने ही गिरफ्तार आरोपियों को जाली बैंक नोट दिए थे।
ये तीनों उन लोगों की तलाश कर रहे थे जो अपने 2,000 रुपये के नोट बदलवाना चाहते थे।
गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 10 दिन पहले 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 489 (जालसाजी) और धारा 120 (बी) (आपराधिक षडयंत्र) के तहत तीनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की पहचान मोहन गवंदर, दिनेश राजपूत और रघुनाथ पिल्लई के रूप में की गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)