Gujarat: मोबाइल फोन पर गेम खेलने को लेकर हुए झगड़े के बाद किशोर ने की छोटे भाई की हत्या, परिवार में पसरा मातम

गुजरात के खेड़ा जिले में ऑनलाइन गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन साझा करने को लेकर हुए झगड़े के बाद 16 वर्षीय किशोर ने अपने छोटे भाई पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद: गुजरात के खेड़ा जिले में ऑनलाइन गेम (Online Games) खेलने के लिए मोबाइल फोन (Mobile Phone) साझा करने को लेकर हुए झगड़े के बाद 16 वर्षीय किशोर ने अपने छोटे भाई पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. खेड़ा पुलिस के उप-निरीक्षक एस पी प्रजापति (Sub-Inspector SP Prajapati) ने बताया कि घटना सोमवार को गोबलेज गांव में हुई थी. नाबालिग आरोपी को बुधवार को हिरासत में लिया गया. प्रजापति के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि परिवार पड़ोसी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का रहने वाला है और गांव के बाहरी इलाके में एक खेत में मजदूर के रूप में काम करने के लिए गोबलेज आया था.

उन्होंने बताया, ‘‘23 मई को जब दोनों भाई बारी-बारी से मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने अपने 11 वर्षीय भाई के साथ झगड़ा शुरू कर दिया क्योंकि उसने अपनी बारी आने पर मोबाइल बड़े भाई को देने से मना कर दिया। किशोर ने गुस्से में अपने छोटे भाई के सिर पर एक बड़े पत्थर से हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि जब वह (छोटा भाई) बेहोश हो गया तो किशोर ने तार की मदद से उसके शरीर को पत्थर से बांधा और एकांत देखकर उसे कुएं में फेंक दिया. यह भी पढ़े: Delhi: ऑनलाइन गेम के चक्कर में युवक बना लुटेरा, पैसे हारने के बाद भरपाई के लिए लूटपाट के लिए रची साजिश

उसके बाद, अपने माता-पिता को बताए बिना आरोपी नाबालिग एक बस में चढ़ गया और अपने गृहनगर राजस्थान चला गया. अधिकारी ने बताया, ‘‘जब देर शाम तक माता-पिता को दोनों बेटे घर पर नहीं मिले तो उन्होंने अपने गृहनगर में पूछताछ की और अपने बड़े बेटे के ठिकाने के बारे में पता लगाया। जब वह उसे वापस लाए और छोटे भाई के बारे में पूछा, तो आरोपी ने उन्हें बताया कि झगड़े के बाद उसने भाई की हत्या कर दी थी.

प्रजापति ने बताया कि बुधवार को परिवार से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड