Gujarat: वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर कारों, ट्रकों पर पथराव, सात वाहन क्षतिग्रस्त
गुजरात के आणंद जिले में वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रकों और कारों पर पथराव किया, जिससे सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
आणंद, 3 नवंबर : गुजरात के आणंद जिले में वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रकों और कारों पर पथराव किया, जिससे सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को देर रात कुछ लोगों द्वारा वाहनों पर पथराव करने के बाद तीन ट्रकों और चार कारों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए.
उन्होंने बताया कि समारखा गांव के पास एक्सप्रेसवे के मार्ग में हुई इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है. अधिकारी ने बताया कि रास्ते पर गश्त बढ़ा दी गई और भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) के तहत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्वास जताया की उत्तर प्रदेश में भाजपा का कुशासन खत्म करेगी दिवाली
उन्होंने बताया, “मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक्सप्रेसवे पर अहमदाबाद की ओर जा रहे वाहनों पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया. तीन ट्रक समेत सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.” अधिकारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2021 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

