देश की खबरें | गुजरात : कार-डम्पर ट्रक की टक्कर के बाद तीन बच्चों समेत सात लोगों की जल कर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में शनिवार को डम्पर ट्र्क से टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई और उसमें सवार तीन बच्चों सहित सात लोगों की जल कर मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सुरेंद्रनगर (गुजरात), 21 नवंबर गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में शनिवार को डम्पर ट्र्क से टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई और उसमें सवार तीन बच्चों सहित सात लोगों की जल कर मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक पी के पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि कार में दो परिवार के लोग बैठे थे। यह लोग पाटन जिले में स्थित अपने घरों को जा रहे थे। लेकिन खेवरा गांव के पास तड़के कार एक डम्पर ट्रक से टकरा गई।

यह भी पढ़े | Love Jihad Law: ‘लव जिहाद’ कानून को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने BJP को घेरा, कहा- कई बीजेपी के नेताओं के परिवार में अंतरधार्मिक विवाह हुआ, उसका क्या?.

उन्होंने बताया कि एक महिला को एसयूवी से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटेल के अनुसार, हादसे में यही एकमात्र महिला जीवित बची है।

यह भी पढ़े | BJP नेता स्वतंत्र देव सिंह का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार, कहा – अलगाववादियों का हौसला बढ़ाने के लिए गुपकार समझौते का बन गए हिस्सा.

उन्होंने बताया कि कार में सवार दो परिवारों के लोग तीन दिन के दौरे के बाद सुरेंद्रनगर जिले के चोटीला शहर से अपने घर जा रहे थे।

मृतकों की पहचान रमेश नाई (38), उसकी पत्नी कैलाशबेन (35), उनके बच्चे सुन्नी (12) और शीतल (8), तथा उनके संबंधी हरेश नाई (35), उसकी पत्नी सेजलबेन (32) और पुत्र हर्षिल के तौर पर हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now