Gujarat : भड़काऊ भाषण देने के मामले में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता काजल हिंदुस्तानी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में रामनवमी के दिन ‘‘भड़काऊ भाषण’’ देने के आरोप में रविवार को दक्षिणपंथी कार्यकर्ता काजल हिन्दुस्तानी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कारण एक अप्रैल को ऊना शहर में सांप्रदायिक झड़प हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

गिर सोमनाथ, नौ अप्रैल: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में रामनवमी के दिन ‘‘भड़काऊ भाषण’’ देने के आरोप में रविवार को दक्षिणपंथी कार्यकर्ता काजल हिन्दुस्तानी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कारण एक अप्रैल को ऊना शहर में सांप्रदायिक झड़प हुई थी. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: Gujarat: अहमदाबाद में ताज होटल में जुआ खेलते हुए 10 गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिंदुस्तानी ने रविवार सुबह ऊना में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हिंदुस्तानी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में नियमित रूप से शामिल होती रही हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के ब्योरे में खुद को एक उद्यमी, शोध विश्लेषक, सामाजिक कार्यकर्ता और ‘‘राष्ट्रवादी भारतीय’’ के रूप में वर्णित किया है.

विहिप द्वारा 30 मार्च को रामनवमी के अवसर पर आयोजित एक सभा में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के दो दिन बाद दो अप्रैल को हिंदुस्तानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पुलिस ने बताया कि हिंदुस्तानी के भाषण के बाद दो दिन तक ऊना में सांप्रदायिक तनाव बना रहा, जिसके परिणामस्वरूप दो समुदायों के बीच झड़प हुई और एक अप्रैल की रात पथराव हुआ.

पुलिस ने दंगा करने के आरोप में भीड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स