एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 112 नए मामले आए, तीन मौतें हुईं, 305 व्यक्ति ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 112 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8,23,244 हो गए, जबकि संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई और 305 लोग बीमारी से ठीक हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 112 नए मामले आए, तीन मौतें हुईं, 305 व्यक्ति ठीक हुए

अहमदाबाद, 27 जून गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 112 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8,23,244 हो गए, जबकि संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई और 305 लोग बीमारी से ठीक हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 10,051 मौतें हुई हैं और 8,09,506 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जो कि कुल मामलों का 98.33 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,687 है।

उन्होंने बताया, "अहमदाबाद में 24 मामले सामने आए, इसके बाद वडोदरा में 21, सूरत में 20 मामले सामने आए। तीन मौतें अहमदाबाद, वडोदरा और भावनगर में हुईं।"

एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य में रविवार को 2,40,985 लोगों को कोविड-19-रोधी टीका लगाया गया। गुजरात में अभी तक दी गईं खुराकों की कुल संख्या बढ़कर 2,48,79,127 हो गई है।

पड़ोसी दादरा एवं नागर हवेली, दमन और दीव में रविवार को कोविड-19 के चार मामले आए और छह लोग स्वस्थ हो गए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10,509 हो गए और ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 10,463 हो गई।

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक संक्रमण से चार मौतें हुई हैं, जबकि 42 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).