एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात : भुज शहर के गांव में साम्प्रदायिक तनाव के बाद पुलिस बल तैनात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कच्छ जिले में भुज शहर के समीप माधापुर गांव में शुक्रवार शाम को साम्प्रदायिक तनाव के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात : भुज शहर के गांव में साम्प्रदायिक तनाव के बाद पुलिस बल तैनात

भुज (गुजरात), 26 अगस्त गुजरात के कच्छ जिले में भुज शहर के समीप माधापुर गांव में शुक्रवार शाम को साम्प्रदायिक तनाव के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि माधापुर भूकंप पीड़ितों की याद में बनाए गए ‘स्मृति वन’ स्मारक से महज चार किलोमीटर दूर स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इस स्मारक का उद्घाटन करेंगे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक समुदाय के सदस्यों ने दूसरे समुदाय पर हमला किया तथा उनकी दुकानें और प्रार्थना स्थल में तोड़फोड की।

उन्होंने बताया कि भुज के बाहरी इलाके में माधापुर का रबारी समुदाय परेश रबारी नामक एक युवक की हत्या को लेकर आक्रोशित था।

उन्होंने बताया कि रबारी की एक झगड़े में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि युवक के अंतिम संस्कार से लौटते वक्त गुस्साई भीड़ ने दुकानों तथा एक प्रार्थना स्थल में तोड़फोड़ की। हालांकि, जल्द ही हालात काबू में कर लिए गए।

कच्छ-पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है। हम इस वक्त ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे सकते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 12:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).