एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात : बेटे, अलग रह रही पत्नी और उसके प्रेमी को ट्रक से कुचलने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट शहर में एक व्यक्ति ने अपने 11 वर्षीय बेटे, अलग रह रही पत्नी और उसके प्रेमी की कथित तौर पर ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात : बेटे, अलग रह रही पत्नी और उसके प्रेमी को ट्रक से कुचलने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

राजकोट, 23 अक्टूबर गुजरात के राजकोट शहर में एक व्यक्ति ने अपने 11 वर्षीय बेटे, अलग रह रही पत्नी और उसके प्रेमी की कथित तौर पर ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अजी बांध थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर कोठारिया इलाके के पास एक राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दुपहिया वाहन पर सवार तीनों कई फुट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रवीण (11) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पारुलबेन (32) और उसके प्रेमी नवनीत वरु (24) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक शुरुआत में यह घटना एक दुर्घटना प्रतीत हुई क्योंकि ट्रक चालक मौके से भाग गया था। हालांकि, जांच से पता चला कि ट्रक चालक मृतक महिला का पति था। आरोपी ट्रक चालक की पहचान प्रवीण दाफदा के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार दाफदा ट्रक चला रहा था और उसने उस दोपहिया वाहन को टक्कर मारी जिस पर तीनों सवार थे। झगड़े के बाद पारुलबेन अपने पति से अलग रह रही थी। पारुलबेन और उसका बेटा तलाकशुदा वरुण के साथ रहते थे।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ कई बार झगड़ा भी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).