देश की खबरें | गुजरात : चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लिए ऐप और व्हाट्सऐप ग्रुप चलाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य पुलिस ने कथित रूप से चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड और साझा करने के लिए मोबाइल फोन एप्लीकेशन, वेबसाइट और व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के आरोप में 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।
जामनगर (गुजरात), 19 जुलाई राज्य पुलिस ने कथित रूप से चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड और साझा करने के लिए मोबाइल फोन एप्लीकेशन, वेबसाइट और व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के आरोप में 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।
पुलिस ने दावा किया कि आरोपी ‘अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोर्नोग्राफी नेटवर्क’ का हिस्सा है।
पुलिस उपायुक्त जयवीरसिंह जाला ने कहा कि गांधीनगर जिले के देहगाम से किशन परमार को दो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एप्लीकेशन बनाने और व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर भारत तथा विदेशों में बच्चों के अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि परमार से पूछताछ और उसके मोबाइल फोन का विश्लेषण करने के बाद 1,600 से ज्यादा चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री, दो मोबाइल फोन एप्लीकेशन और एक ब्लॉग, जिसपर 224 वीडियो हैं, मिले हैं।
उन्होंने बताया कि परमार ने भारत और विदेशी सदस्यों को ऐसी सामग्री बेचने के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाया था।
जाला ने बताया कि 9वीं तक की पढ़ाई करने वाला आरोपी ट्रक चलाता है और उसने यू-ट्यूब से मोबाइल ऐप बनाना और ब्लॉग ऑपरेट करना सीखा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)