Gujarat Earthquake: कच्छ में कम तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

गुजरात के कच्छ जिले में रविवार को 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

भूकंप (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, 19 सितंबर : गुजरात (Gujarat) के कच्छ जिले में रविवार को 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने कहा कि भूकंप सुबह करीब 8:38 बजे आया जो यह दुधई के 26 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में 9.3 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था.

कच्छ जिला आपदा प्रबंधन इकाई ने कहा कि इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अहमदाबाद से 300 किलोमीटर से अधिक दूर 'अत्यधिक उच्च भूकंपीय क्षेत्र' में स्थित कच्छ में नियमित रूप से हल्का भूकंप आता रहता है. यह भी पढ़ें : Punjab Political Turmoil: मैंने पंजाब की मुख्यमंत्री बनने से इनकार किया, किसी सिख को संभालनी चाहिए यह जिम्मेदारी : अंबिका सोनी

इससे पहले, इस साल 21 अगस्त को जिले में 4.1 एक तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र धौलावीरा के निकट था. गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार साल 2001 में कच्छ में आया भूकंप बीती दो सदी में आया तीसरा सबसे बड़ा और भारत में सबसे विनाशकारी भूकंप था जिसमें हजारों लोग मारे गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड