देश की खबरें | गुजरात: मानहानि मामले में पेशी से छूट की राहुल की याचिका पर हुई सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में अहमदाबाद की एक अदालत ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई की जिसमें एक आपराधिक मानहानि के मामले में पेशी से स्थायी तौर पर छूट देने का अनुरोध किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 20 अक्टूबर गुजरात में अहमदाबाद की एक अदालत ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई की जिसमें एक आपराधिक मानहानि के मामले में पेशी से स्थायी तौर पर छूट देने का अनुरोध किया गया है।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर बी इतालिया की अदालत में गांधी के वकील पी एस चंपानेरी ने मंगलवार को अपनी दलीलें पूरी कीं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 8151 नए केस, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16,09,516 हुई: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जबलपुर में एक चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘हत्या का आरोपी’ कहने के लिए गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता भाजपा पार्षद कृष्णवदन ब्रह्मभट्ट ने शिकायत में कहा कि गांधी का बयान निंदात्मक था क्योंकि शाह को 2015 में सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में बरी कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे.

चंपानेरी ने अपनी दलील में सीआरपीसी की धाराओं 61, 205, 273 और 317 के तहत छूट का अनुरोध किया।

इस आधार पर भी पेशी से छूट मांगी गयी कि आरोपी एक प्रतिष्ठित राजनीतिक दल के नेता हैं।

मामले में अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।

इससे पहले गांधी अदालत में जनवरी में पेश हुए थे और उन्होंने इस मामले में दोषी नहीं होने की बात कही थी। उन्हें मामले में जमानत दे दी गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट